चूरू: कलेक्ट्रेट परिसर में सांसद राहुल कस्वां ने सुने लोगों के अभाव अभियोग, ओलावृष्टि से फसल खराबे पर दिया बयान
Churu, Churu | Mar 5, 2025 चूरू जिलामुख्यालय पर बुधवार को सांसद राहुल कस्वां ने कलेक्ट्रेट परिसर में जनसुनवाई की और क्षेत्र से आने वाले ग्रामीण एवं शहरी लोगों के परिवाद प्राप्त कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। लोग लंबित बिजली कनेक्शन, फसल बीमा क्लेम, ओलावृष्टि, निर्माण कार्य बकाया भुगतान, पानी कनेक्शन, सफाई व्यवस्था, व्यक्तिगत कार्य, कानूनी विवाद आदि को लेकर एमपी के पास पहुंचे।