कोल: लंबे समय से फरार वारंटी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा
Koil, Aligarh | Apr 15, 2026 आपको बता दे अलीगढ़ के थाना देहली गेट पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पुलिस के अनुसार, टीम द्वारा मोहित कुमार पुत्र विनोद कुमार, निवासी इन्द्रानगर खैर रोड गली नं 2, थाना देहली गेट को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के खिलाफ केस संख्या 329/2020 में धारा 323 और 506 के तहत मामला दर्ज था और वह काफी समय से फरार चल रहा था।