हज़ारीबाग: 48 घंटे में बदली तस्वीर: पहाड़ी गांव में पहुंचा पानी, लोगों के चेहरे खिले
हजारीबाग में पेयजल संकट को लेकर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मिसाल पेश की है। चौपारण प्रखंड के ताजपुर पंचायत के आदिवासी बहुल पहाड़ी क्षेत्र में महज 48 घंटे के भीतर बोरिंग कर हैंडपंप स्थापित कर दिया गया। “नीर वीर व्हाट्सएप चैटबॉट” के जरिए मिली शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए यह पहल की गई। अब ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिल रहा है, जिससे उनके जीवन में राहत और खुशी दोनों लौट आई है।