मंझनपुर: दूनी तिवारी का पूरा में आंधी की त्रासदी से उजड़े परिवार को मिली राहत, भाजपा जिलाध्यक्ष ने सौंपा ₹12 लाख सहायता चेक
मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के पश्चिम शरीरा थाना इलाके के दूनी तिवारी का पूरा में तेज आंधी-तूफान के दौरान पेड़ गिरने से एक ही परिवार की तीन जिंदगियां काल के गाल में समा गई थीं। इस हृदयविदारक घटना में मंगल सरोज की पत्नी स्व. माया देवी तथा दो मासूम बच्चों श्वेता और अनुभव की मौत हो गई थी, जबकि पुत्र आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया था।