फूलपुुर: महंगाई और गैस किल्लत पर कांग्रेस ने आयोजित की चौपाल, सरकार पर साधा निशाना
कनेहटी गांव में कांग्रेस पार्टी ने चौपाल आयोजित की। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद ने बढ़ती महंगाई, रसोई गैस की किल्लत और मनरेगा को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है।कार्यक्रम में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं और नेताओं ने जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष का संकल्प लिया। शुक्रवार 02 बजे दी जानकारी