शाहजहांपुर: पल्स पोलियो अभियान का एसीएमओ ने किया औचक निरीक्षण, सभी बच्चों को शामिल करने के दिए निर्देश
शाहजहांपुर। जनपद में चल रहे पल्स पोलियो अभियान के तहत अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी.पी. श्रीवास्तव ने ददरौल ब्लॉक के गांव जमौर में हाउस-टू-हाउस अभियान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पोलियो टीम माइक्रोप्लान के अनुसार कार्य करती मिली। टीम घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिला रही थी और छूटे हुए बच्चों की पहचान भी कर रही थी।