अररिया: अररिया पहुंचे पर्यावरण मंत्री डॉ रामचंद्र प्रसाद, बोले- सहयोग शिविर आमजन के लिए ऐतिहासिक कदम है
Araria, Araria | May 19, 2026 अररिया में बिहार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री सह अररिया जिला प्रभारी मंत्री डॉ रामचंद्र प्रसाद मंगलवार को दोपहर 3 बजे सहयोग शिविर में शामिल होने अररिया पहुंचे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्यभर में चल रहे सहयोग शिविर को उन्होंने ऐतिहासिक पहल बताया। मंत्री डॉ रामचंद्र प्रसाद ने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों को सीधे लाभ मिल रहा है।