दूनी: ग्राम पंचायत भरनी में जल महोत्सव का आयोजन जल संरक्षण जल ही जीवन की दी जानकारी
Duni, Tonk | Sep 14, 2024 टोंक की भरनी ग्राम पंचायत के तालाब पर राजस्थान जल महोत्सव आयोजित हुआ।सरपंच मुकेश मीणा ने विधिवत पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस दौरान सरपंच मुकेश मीणा ने जलाशयों की साफ सफाई और जल बचत पर जोर देते हुए जल संरक्षण, जल ही जीवन और स्वच्छता का पंचायत सहित प्रदेश वासियों को संदेश दिया। सरपंच ने लोगों को जल का महत्व उपयोग के बारे में विस्तार से बताया।