बलिया: बाढ़ को लेकर जिलाधिकारी ने कसी कमर, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Ballia, Ballia | May 19, 2026 जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने विकास भवन में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा की और सभी विभागों को समय रहते व्यापक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। मंगलवार की सुबह साढ़े दस बजे जिला सूचना ने प्रेस रिलीज जारी करके इस बात की जानकारी दी।