आखिर ये क्या है साहेब?
आप लाठी भांज कर युवाओं की आवाज दबाना चाहते हैं, ये बिल्कुल ठीक नहीं है, अगर आप उनकी मांगें मान लिये होते तो आज ये नौबत नहीं आती, आपने संवाद स्थापित नहीं की इसलिए विवाद की स्थिति पैदा हो गई, अरे आप एक बार हठ छोड़कर बातचीत का रास्ता तो अख्तियार कीजिए, लाठी कभी इन युवाओं का हौसला नहीं तोड़ सकती...इसे समझने की जरूरत है, संवाद ही एक रास्ता है, जैसे गतिरोध दूर होगा महोदय...आप चाहे कितनी बंदिश लगा लें, प्रतिबंध लगा लें, बैरिकेडिंग कर दें, लोहे की दीवार लगवा दें, लेकिन जब तक सार्थक संवाद नहीं होगा किसी समस्या का समाधान नहीं होगा..
#yuthprotest
#yuwashakti
#DelhiPolice
#PoliceLathicharge
#delhi
#patelchauk
Khaga, Fatehpur | Jul 20, 2026