चकिया: केंद्रीय विद्यालय सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर सोनहुल में लॉटरी प्रक्रिया से बच्चों का चयन हुआ
सोनहुल स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर केंद्रीय विद्यालय में आज बुधवार दोपहर 12 बजे को बाल वाटिका से कक्षा 1 से लेकर 05 तक के बच्चो के प्रवेश के लिए लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की गई। पारदर्शी तरीके से हुई चयन प्रक्रिया में बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। विद्यालय प्रशासन की देखरेख में बच्चों के नामों का चयन किया गया। जिसके बाद प्रवेश संबंधित निर्देश दिए गए ।