गौरिहार: ग्राम पंचायत चंद्रपुरा में बड़ा घोटाला, ज़िंदा लोगों को कागज़ों में मृत दिखाकर पेंशन-राशन बंद किया
गौरिहार जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत चंद्रपुरा में सरपंच-सचिव पर गंभीर आरोप लगे हैं, जहां तीन जिंदा लोगों को कागजों में मृत घोषित कर उनके मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी कर दिए गए। इसके चलते उनकी कल्याणी पेंशन और खाद्यान्ह योजना का लाभ बंद हो गया। पीड़ितों ने रविवार की शाम 4 बजे बताया कि इसकी शिकायत जिला सीईओ से भी की है कि “साहब, हम जिंदा हैं, हमें न्याय दिलाएं।”