हज़ारीबाग: लोकसभा चुनाव के लिए हजारीबाग जिले में 1668 बूथ बनाए गए
जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी जोर शोर से चल रही है। जिले में 1668 बूथ बनाए गए हैं। इन में 20 पिंक बूथ चिह्नित हैं। दो दिव्यांगो के लिए होंगे। जिले के क्रिटिकल बूथों की मैपिग की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद यह राज्य चुनाव आयोग भेजा जाएगा। वहां. से अप्रूवल होने के बाद ही क्रिटिकल बूथ की संख्या सामने आ सकेगी।