हज़ारीबाग: इंद्रलोक टावर में जिला तैलिक समाज अध्यक्ष कार्यकाल का हुआ 6 महीने का विस्तार
इंद्रलोक टावर में 11 बजे से जिला तैलिक समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिला तैलिक समाज अध्यक्ष के कार्यकाल का छः महीना का विस्तार किया गया है। लोकसभा चुनाव होने के बाद चुनाव के माध्यम से अध्यक्ष को चुना जाएगा। साथ ही 23 मार्च को धूमधाम से होली मिलन समारोह मनाने का भी निर्णय लिया गया है।