हज़ारीबाग: लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में प्रशासन की टीम ने की छापेमारी, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
हजारीबाग के लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में शुक्रवार को प्रशासन की टीम ने छापेमारी की। इसमें कई आपत्तिजनक सामान को बरामद किया गया। जेल अधिकारियों को सुरक्षा को लेकर जरूरी निर्देश भी दिए गए। छापेमारी में अधिकारियों की टीम में एसपी और सदर अनुमंडल के करीब एक दर्जन अधिकारी समेत सौ से अधिक पुलिस बल के जवान शामिल थे।