हटा: मड़ियादो में आज से शिव शक्ति रुद्र महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, यजमानों का हुआ संस्कार
Hatta, Damoh | May 7, 2026 मड़ियादो के प्राचीन महावीरन मंदिर प्रांगड़ में आज से 21 कुंडीय श्री शिव शक्ति महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा आयोजन के पूर्व यजमानों का पंचगव्य,मुंडन संस्कार,शुद्धिकरण,दस विधि स्न्नान किया गया,गुरुवार सुबह 11 बजे से साधु- संतों और यज्ञाचार्य ने सभी यजमानों को विधिवत धार्मिक क्रियाएं सम्पन्न कराई आज शाम को कलश यात्रा से धार्मिक आयोजन का आगाज किया जाएगा