शाहजहांपुर: रोजा थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान पति ने पत्नी पर किया हमला, पुलिस ने की FIR दर्ज
शाहजहांपुर में एक शादी समारोह के दौरान पति ने अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। लखीमपुर की रहने वाली रेनू सिंह अपने बच्चों और भाई के साथ 19 फरवरी को शादी में आई थी। रेनू की शादी रोजा थाना क्षेत्र के पींग गांव निवासी सतेंद्र सिंह से हुई थी। कुछ दिन पहले घरेलू विवाद के चलते सतेंद्र ने पत्नी की पिटाई कर दी थी। इस घटना के बाद रेनू अपने बच्चों के साथ मायके चली गई थी।