शाहजहांपुर: मजदूरों से भरी बस आग का गोला बनी, एक घंटे हाईवे रहा जाम, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मेहनत से पाया आग पर काबू
श्रावती जिले के थाना मिंजा के गांव मिनकापुर निवासी चालक दुर्गेश वर्मा बस लेकर दिल्ली जा रहे थे। बस में करीब 45 लोग सवार थे। सभी मजदूरी करने जा रहे थे। हाईवे पर रॉयन इंटरनेशनल स्कूल के सामने से चालक को दुर्गंध महसूस हुई। उसने शीशे से देखा तो पीछे के हिस्से में आग की लपट उठ रही थी। ड्राइवर ने बस को रोक दिया। इसके बाद सवारियों में भगदड़ मच गई। किसी तरह नीचे उतर