दरअसल शाहजहांपुर जनपद के थाना सदर बाजार पुलिस को मुखबिर की सूचना पर एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। जिसमें पुलिस ने थाना क्षेत्र की लक्ष्मी नारायण मंदिर कैंट रोड के पास से एक आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।