बानसुजारा बांध जिससे 183 से अधिक ग्रामों के किसानों के खेतों तक पानी पहुंचता हैं, लेकिन इस वर्ष अभी तक पानी नहीं छोड़ा गया ,जिससे किसानों की बोनी टल रही है। जिन किसानों ने बान सुजारा के भरोसे अपनी बोनी कर दी हैं, अब वह मायूस हो रहे हैं ,रोजाना किसानों की चिंताएं बढ़ने लगी है।