ऊंचाहार: रामसांडा गाँव में लेखपाल प्रमोद गुप्ता को दी गई भावभीनी विदाई, लालगंज तहसील के लिए हुआ तबादला
ऊँचाहार में तैनात लेखपाल प्रमोद गुप्ता का बीते दिनों लालगंज तहसील के लिए तबादला किया गया था।शनिवार को रामसांडा गाँव में तबादले के बाद विदाई समारोह का आयोजन किया गया, इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व संभ्रांत लोगों ने लेखपाल को अंगवस्त्र देकर व माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी।इस दौरान लोगों ने लेखपाल की ईमानदार कार्यशैली सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी है।