पटना ग्रामीण: ज्ञान भवन में दो दिवसीय आम महोत्सव का आयोजन, 'आम खाओ, इनाम पाओ' प्रतियोगिता भी होगी
ज्ञान भवन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दो दिवसीय आम महोत्सव का उद्घाटन किया। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य बिहार की पारंपरिक आम के किस्मों और बागवानी को बढ़ावा देना है। यह आम महोत्सव सुबह 10:00 से लेकर 8:00 बजे तक रहेगा। लोगों के लिए एंट्री भी निशुल्क रखी गई है। शनिवार दोपहर करीब 1:00 बजे कि यह तस्वीर है जब इस आम महोत्सव में भारी संख्या में लोग पहुंचे थे।