पटना ग्रामीण: पटना के बापू सभागार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 21,391 नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के सुरक्षा तंत्र को और मजबूत करते हुए शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे 21,391 नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। राजधानी पटना के बापू सभागार में आयोजित इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं दीं और राज्य की सेवा में ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।