पटना ग्रामीण: भुवनेश्वर दुरंतो एक्सप्रेस में यात्रियों के चोरी हुए सामान को पुलिस ने किया बरामद, पटना जंक्शन पर रेल एसपी ने दी जानकारी
भुनेश्वर दुरंतो एक्सप्रेस में कई यात्रियों के सामान चोरी होने की सूचना पटना जंक्शन के रेल नियंत्रण कक्ष को गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि 2:04 बजे मिली थी। घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस पटना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यात्रियों के समान को बरामद कर लिया। हालांकि सभी चोर मौके से भागने में सफल रहे।