नवादा: साइबर पुलिस ने दो भाइयों को ₹21.62 लाख के साथ गिरफ्तार किया, 8 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप व एक चेकबुक किया ज़ब्त
Nawada, Nawada | Jun 21, 2025 प्रेस वार्ता कर जानकारी देते एसपी अभिनव धीमान व साइबर डीएसपी ने बताया कि नवादा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बजाज फाइनेंस और धनी फाइनेंस जैसी नामी कंपनियों के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों साइबर ठग सगा भाई हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 21 लाख 62 हजार रुपये नकद, आठ मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, व 1 चेकबुक जब्त किया है।