नवादा: नगर थाना में जनता दरबार का आयोजन हुआ, सीओ एवं थानाध्यक्ष रहे मौजूद
Nawada, Nawada | Jun 21, 2025 शनिवार शाम 4:20 बजे जानकारी प्राप्त हुई कि नवादा जिले के नगर थाना में अंचलाधिकारी विकेश कुमार एवं थानाध्यक्ष अविनास कुमार के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें भूमि विवाद से संबंधित एक दर्जन मामले आए। अंचलाधिकारी ने सभी की समस्याओं से अवगत हुए। उसके बाद कई मामलों को ऑन स्पॉट निष्पादित किया गया। बाकी बचे आवेदकों को अगले शनिवार को बुलाया गया है।