मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू: पर्यावरणविद् कौशल किशोर ने छतरपुर में शिक्षक की हत्या पर जताई चिंता, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग
पलामू के चर्चित पर्यावरणविद् और छतरपुर निवासी कौशल किशोर जायसवाल ने छतरपुर के पारा शिक्षक और ग्रामीण चिकित्सक उदय सिंह की गला रेतकर निर्मम हत्या कर देने की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। घटना की जानकारी मिलने पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे और हत्या मामले की जानकारी ली। परिजनों से मुलाकात की। ढाढस बंधाया और सांत्वना दी।