जैतपुर: बैरिहा गांव में बूंद-बूंद पानी को तरसे ग्रामीण, नदी का पानी पीने को मजबूर
शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिहा गांव में बूंद बूंद पानी को ग्रामीण तरस रहे हैं,ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पानी नहीं है,ना तो नल जल योजना का लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है,और ना ही शासन की अन्य योजना का लाभ मिल रहा है,नदी का पानी पीने को ग्रामीण मजबूर है,जिसका वीडियो भी रविवार को लगभग 2:00 सामने आया है।