अथमलगोला: हल्की बारिश में ही अथमलगोला स्टेशन बाजार की सड़क बनी तालाब, जनता बेहाल
गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे अथमलगोला स्टेशन बाजार का मुख्य मार्ग हल्की बारिश में ही जलमग्न हो गया। सड़क पर नाले का गंदा पानी भर जाने से दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर वर्ष यही स्थिति उत्पन्न होती है। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो