राजगढ़ी: उत्तरकाशी के बड़कोट में 5-6 नाली भूमि पर उगी भांग की खेती नष्ट, ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान तेज
बड़कोट पुलिस ने पाली गांव में 5-6 नाली भूमि पर उगी भांग की खेती नष्ट की। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देश पर यह कार्रवाई ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत हुई। पुलिस ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से भी जागरूक किया और जल्द संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने को कहा।