जनपद मुजफ्फरनगर में श्री श्याम फागुन महोत्सव के तहत भव्य निशान यात्रा निकाली गई। शिव चौक से शुरू हुई इस यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। मीनाक्षी स्वरूप और गौरव स्वरूप सहित अतिथियों ने शुभारंभ किया। श्रद्धालु खाटू श्याम के ध्वज लेकर जयकारे लगाते चले। यात्रा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई, जहां भजनों पर भक्त झूमते नजर आए और माहौल भक्तिमय हो गया।