तरहसी: तरहसी प्रखंड में प्रशासनिक सुस्ती से विकास कार्य ठप, अधिकारी प्रभार में, जनता परेशान
तरहसी (पलामू)। तरहसी प्रखंड मुख्यालय में लंबे समय से प्रशासनिक अव्यवस्था बनी हुई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) और अंचल अधिकारी (CO) दोनों के पद प्रभार में चल रहे हैं, जिससे आमजन के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसी कारण से विकास योजनाओं की गति लगभग थम गई है। भाजपा मंडल महामंत्री सह समाजसेवी अनिल सिंह ने कहा कि तरहसी प्रखंड में कार्यप्रणाली पूरी तरह अस्त-व्यस