गया टाउन सीडी ब्लॉक: मुहर्रम को लेकर गया कर्बला में मेंहदी की जियारत के लिए उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़,निकाली गई जुलूस
मुहर्रम की 7 वीं तारीख पर मंगलवार की देर रात 1 बजे शहर के ऐतिहासिक पंचायती अखाड़ा स्थित कर्बला से मेंहदी जुलूस अकीदत के साथ निकाला गया।मेहंदी की जियारत के लिए बड़ी संख्या में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी।इस दौरान पूरा कर्बला परिसर गुलजार दिखा।शहर के विभिन्न मोहल्लों के अलावे दूसरे राज्यों और जिलों से भी अकीदतमंद मेंहदी की जियारत के लिए कर्बला पहुंचे है।