गाज़ियाबाद: थाना नंदग्राम पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को मोरटी तिराहे से किया गिरफ्तार
नंदग्राम पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे लोनी निवासी रवि उर्फ अभी को मोरटी तिराहे से गिरफ्तार किया है। रवि नशे का आदी है और राहगीरों से फोन व चेन छीन कर सस्ते दामों में बेच देता है। रवि के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में एक, लूट में दो और आर्म्स एक्ट में एक मुकदमा थाना नंदग्राम थाने पर दर्ज है। पुलिस रवि के अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है।