चूरू: नगर श्री सभागार में फागोत्सव का परंपरागत आयोजन, शहर के लोगों ने हास्य रचनाओं से जमाया रंग
Churu, Churu | Mar 9, 2025 चूरू सहित अंचल में अब होली पर्व से जुडे विविध कार्यक्रमों का आयोजनों का सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार शाम पांच बजे के करीब साहित्य के मंदिर के रूप में विख्यात नगर श्री सभागार में सुबोध कुमार अग्रवाल व रिद्धकरण मोटेका की स्मृति में परम्परागत फागोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें चूरू शहर के सभ्रांत नागरिकों सहित कवियों व रचनाकारों ने प्रस्तुति दी।