चूरू: विधायक हरलाल सहारण ने जिला अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया, दिए निर्देश
Churu, Churu | Mar 9, 2025 चूरू विधायक हरलाल सहारण ने राजकीय भारतीय जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड और एमसीएच का निरीक्षण किया। इस दौरान मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर महेश मोहन पुकार भी उनके साथ मौजूद रहे। मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर पुकार ने रविवार शाम को जानकारी देते हुए बताया कि विधायक हरलाल सहारण ने आपातकालीन वार्ड की व्यवस्थाएं देखी।