चूरू: गांव बजरांगसर निवासी एक 22 वर्षीय महिला की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
Churu, Churu | Mar 9, 2025 चूरू जिले के गांव बजरांगसर की एक 22 वर्षीय महिला की रविवार को राजकीय भरतिया जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस महिला को किडनी और लीवर में दिक्कत होने के बाद पहले सरदारशहर और उसके बाद चूरू के अस्पताल लाया गया था। भानीपुरा पुलिस ने मृतका का राजकीय भरतिया जिला अस्पताल की मोर्चरी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया।