बरगढ़: रमकंडा पावर सब स्टेशन में तकनीकी खराबी, बिजली बाधित, मरम्मत जारी, बड़गड में भी बिजली गुल
Bargarh, Garhwa | May 15, 2026 गढ़वा जिले के रमकंडा पावर सब स्टेशन में तकनीकी खराबी आने से इलाके की बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही। खराबी के कारण कई गांवों में अंधेरा छा गया और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।वहीं तेज आंधी के दौरान दाहो गांव में बिजली का खंभा भी गिर गया, जिससे बिजली व्यवस्था और प्रभावित हो गई। बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य में जुटी हुई है।