कठूमर: सहाड़ी ग्राम पंचायत में ग्राम रथ अभियान पहुंचा
Kathumar, Alwar | May 11, 2026 अलवर जिले की कठूमर विधानसभा क्षेत्र की सहाड़ी ग्राम पंचायत में ग्राम रथ अभियान के तहत ग्रामीणों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। एलईडी रथ के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया और ग्रामीणों से सुझाव भी लिए गए। इस दौरान प्रचार सामग्री वितरित कर लोगों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।