सहारनपुर: आईएमए की मासिक वैज्ञानिक गोष्ठी में लीवर ट्रांसप्लांट से कैंसर सर्जरी तक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव
जी.पी.ओ. रोड स्थित होटल के सभागार में आई.एम.ए. की मासिक वैज्ञानिक गोष्ठी का आयोजन रविवार दोपहर 2:00 बजे हुआ। मैक्स सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वैशाली, गाजियाबाद से आए डॉ. राजेश डे ने बताया कि यदि किसी मरीज का लीवर पूरी तरह खराब हो जाए, तो लीवर ट्रांसप्लांट ही एकमात्र उपचार है, क्योंकि ऐसी स्थिति में कोई दवा काम नहीं करती।