जबेरा: ग्राम खचारी में आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, दो किशोर अस्पताल में भर्ती
Jabera, Damoh | Apr 4, 2026 जबेरा नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खचारी में शनिवार की सुबह 10 आकाशीय बिजली गिरने से तीन किशोर घायल हो गए जिन्हें तत्काल ही इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने एक किशोर मृत घोषित कर दिया वहीं दो किशोर को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल रिफर किया गया जहां पर उनका इलाज जारी है।