अटरू: अटरू में अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, बम्बोरी से अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ा गया
Atru, Baran | Feb 13, 2025 पुलिस प्रशासन एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध खनन व खनिज परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए गुरुवार को शाम 5 बजे परवन नदी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान खनिज बजरी का अवैध खनन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा अवैध परिवहन करते जब्त किया गया।तथा माइनिंग एक्ट में कारवाई की गई।