डिंडौरी: मां नर्मदा के सूखते मालपुर कन्हैया संगम घाट पर जल गंगा संवर्धन अभियान, वीडियो वायरल
डिंडौरी जिले के मां नर्मदा के सूखते मालपुर कन्हैया संगम घाट में जल गंगा संवर्धन अभियान कार्यक्रम की औपचारिकता निभाई गई। जहां एक ओर घाट का प्रमुख हिस्सा सूखता जा रहा है जल स्तर लगातार घट रहा है तो वही घाट के पास बने रपटा पुल से गेट गायब है और प्रशासन जल संवर्धन संरक्षण का दिखावा कर रही है जिसका वीडियो मंगलवार दोपहर 2:00 बजे से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।