गाज़ीपुर: हमीद सेतु की रेलिंग तोड़कर गंगा में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो लोगों के लापता होने की आशंका
गाजीपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के रजागंज चौकी के पास गंगा नदी पर बने हमीद सेतु पर एक दर्दनाक हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे गंगा नदी में जा गिरी। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक संतुलन खो बैठी और गंगा नदी में गिर गया।