महिदपुर: महिदपुर के भीमाखेड़ा में अज्ञात अर्टिगा सवार युवकों का उत्पात, युवकों को टक्कर मारकर की मारपीट
ग्राम भीमाखेड़ा में देर रात एक गंभीर घटना सामने आई, जहां अज्ञात अर्टिगा वाहन में सवार युवकों द्वारा महिदपुर नगर के दो युवकों को पहले टक्कर मारी गई, उसके बाद उनके साथ जमकर मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवकों ने आरोप लगाया है कि आरोपी शराब के नशे में थे और विवाद के दौरान उनके अन्य साथियों ने भी मिलकर हमला किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार