नामकुम: रांची रेल मंडल केकिता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, कई ट्रेनें प्रभावित
Namkum, Ranchi | Jul 11, 2026 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के लिए किए गए ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। शनिवार सुबह करीब सात बजे मिली जानकारी के अनुसार बर्द्धमान-हटिया मेमू एक्सप्रेस गोमो तक, खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस आद्रा तक और आसनसोल-रांची मेमू मूरी तक ही चलेगी। वहीं, हटिया-सांकी-हटिया पैसेंजर पूरी तरह रद्द रहेगी।