सिवनी मालवा: मजदूर दिवस पर तहसील कार्यालय के सामने आशा-उषा कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन, 8 माह से लंबित मानदेय की मांग
शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे मजदूर दिवस के अवसर पर सिवनी मालवा में उषा एवं आशा पर्यवेक्षक कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष बबीता चौबे के नेतृत्व में यह प्रदर्शन तहसील कार्यालय के सामने किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बताया कि वह पिछले आठ महीनों से लंबित मानदेय और प्रोत्साहन राशि के भुगतान का इंतजार कर रही हैं। अपनी मांगों को लेकर व