बांधवगढ़: कुपोषण निवारण अभियान के तहत आंगनवाड़ी केन्द्रों में कुपोषित बच्चों का वजन सत्यापन शुरू
आयुक्त शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने संभाग के तीनों जिलों में कुपोषण निवारण अभियान के माध्यम से प्रभावी प्रयास के निर्देश महिला एवं बाल विकास विभाग को दिए हैं। अभियान का प्रथम चरण शुरू हो चुका है, आंगनवाड़ी केन्द्रों में कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों का चिन्हांकन करने के लिए वजन सत्यापन कार्य किया जा रहा है।