शिकोहाबाद: थाना शिकोहाबाद पर पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट मामले में एक अभियुक्त को दबरई कोर्ट ने सुनाई दो वर्ष छह माह की सजा
थाना शिकोहाबाद पर पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट मामले में एक अभियुक्त जितेंद्र पुत्र हरिओम निवासी नगला किला थाना शिकोहाबाद को दबरई कोर्ट में माननीय न्यायालय ने दोषी पाते हुये ठोस साक्ष्य संकलन के आधार पर सोमवार दोपहर तीन बजे करीबन दो वर्ष छह माह की सजा के साथ ही पांच हजार रूपये जुर्माना भी लगाया गया।