बैराड़: बैराड़ में बाइक सवार की टक्कर से मजदूर की मौत, पुलिस ने मामला दर्ज किया
खबर बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले सिध्देश्वर कॉलेज के पास की है। जहा एक तेज रफ्तार सुपर स्प्लेंडर बाइक क्रमांक एमपी 33 जेड जे 2604 के चालक ने मजदूरी कर घर लौट रहे शख्स में तेजी व लापरवाहीपूर्वक टक्कर मार दी जिसके चलते मजदूर धीरसिंह आदिवासी की मौत हो गयी। जहा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। जहा मृतक का पीएम मंगलवार सुबह 10 बजे हुआ है।